स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और सरकारी कर्मचारियों को लिए होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक नुआखाई त्यौहार पर्व के लिए 15 सितम्बर 2026 बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं,महाअष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार और गोवर्धन पूजा दीपावली का दूसरा दिन 9 नवंबर सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के दौरान बैंक कोषालय, उप कोषालय चालू रहेंगे। यह आदेश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

आदेश में लिखा है:
सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-4 के नियम-7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत् नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष-2026 के लिए निम्नलिखित तिथियों में स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किया जाता है।



Related News
thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...


thumb

अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में केसवर्कर के 1 पद, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के 1 पद पर भर्ती के लिए प्राप्त...


thumb

दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा हेतु मिला नि:शुल्क मो...

समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गय...