सुकमा में जनगणना-2027 की शुरुआत

Posted On:- 2026-04-17




कलेक्टर अमित कुमार ने भरा पहला ऑनलाइन फॉर्म

सुकमा (वीएनएस)। जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सेंसस वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना प्रपत्र में अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। जिले में यह प्रक्रिया गुरुवार 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। कलेक्टर  अमित कुमार ने आज सुबह पोर्टल पर अपना स्व-गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर इस पहल की शुरुआत की और नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है, जिसे घर का मुखिया भर सकता है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म भरा जा सकेगा। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। फॉर्म भरने पर एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं भर पाता, तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय है और दी गई जानकारी साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी।

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो तीन चरणों में पूरा होगा। जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) के रूप में 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक “Census 2027-HLO” मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना के जरिए भरी गई जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार बनते हैं।



Related News
thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...


thumb

अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में केसवर्कर के 1 पद, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के 1 पद पर भर्ती के लिए प्राप्त...


thumb

दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा हेतु मिला नि:शुल्क मो...

समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गय...