दिलेश्वर को पीएम आवास से मिला सम्मान और आत्मविश्वास

Posted On:- 2026-04-16




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। कभी उनका घर कच्चा और मिट्टी का बना हुआ था, जो हर मौसम में मुश्किलें खड़ी कर देता था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरा परिवार असुरक्षा के बीच जीवन बिताने को मजबूर था।

जब दिलेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। शासन द्वारा उन्हें घर निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति मिली। उनकी मेहनत और शासन की सहायता से वर्ष 2024-25 में उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया। आज दिलेश्वर अपने परिवार पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक सुरक्षित और मजबूत आवास में सम्मान के साथ रह रहे हैं। वे खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीने की नई दिशा भी दी है। इसके लिए दिलेश्वर प्रसाद साहू ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।



Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...