एमसीबी (वीएनएस)। जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति हासिल की है। धनमती को बिहान योजना के अंतर्गत सीआईएफ के रूप में 1,60,000 रुपये तथा सीसीएल के रूप में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
इस सहयोग से उन्होंने सेटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू किया, जिससे आज वे अपने परिवार की आजीविका बेहतर तरीके से चला रही हैं और हर महीने लगभग 15,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। धनमती ने बताया कि जब वे पहली बार स्व सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें इस व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने इस कार्य को अपनाया, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज वे बहुत खुश हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। धनमती ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। धनमती की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहायता से वे भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...