अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास तैयारी

Posted On:- 2026-04-15




नई दिल्ली(वीएनएस)।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम से कम एडिलेड ओवल में करवाने का प्लान बन रहा है।

आईपीएल को भारत में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। ये टी20 टूर्नामेंट पिछले 19 सालों से भारतीय क्रिकेट का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। वहीं अब दुनिया के सबसे महंगी क्रिकेट लीग के एक खास विस्तार की योजना सामने आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम से कम एडिलेड ओवल में करवाने का प्लान बन रहा है। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट SEN.com की एक रिपोर्ट के अनुसार एडिलेड ओवर आईपीएल के अगले सीजन यानी अगले मार्च से होस्ट करने के लिए उत्सुक है। ये आइडिया एडिलेड ओवल के चेयरमैन जैमी ब्रिग्स और SACA के चीफ विल रेनर का है। इसकी जानकारी कई स्थानीय स्पॉन्सर्स बड़े उद्योगपतियों को भी पिछले कुछ हफ्तों में दी गई है। हालांकि, अभी बीसीसीआई के पास ये प्रपोजल नहीं गया लेकिन जल्द ही बातचीत हो सकती है। 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, एडिलेड ओवल की तरफ से ये योजना काफी विस्तृत तौर पर बनाई जा रही है। इसको रिवर्स व्यवस्था के तहत भी करवाने की योजना है। जैसे बिग बैश लीग के मैच की मेजबानी चेन्नई करेगा और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आईपीएल के शुरुआती सीजन मैच हो सकता है। सेन मीडिया की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस योजना के बारे में एडिलेड ओवल की तरफ से साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर मलिनोस्कस, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चेयरमैन माइक बेयर्ड, ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फरेल को जानकारी दी जा  चुकी है। 



Related News
thumb

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने...

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...


thumb

'विराट' ने रोका 'वैभव' का सबसे तेज शतक

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...



thumb

सीएसके की हार की हैट्रिक : 2010 और 2022 में भी लगातार चार मैच हारी ...

आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...


thumb

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद,...

वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन ब...