मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, जानें क्या कहा?

Posted On:- 2026-04-08




नई दिल्ली(वीएऩएस)।वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन बाउंड्री के ऊपर से उठाकर छक्के के लिए भेज दिया। कुछ गेंदों के बाद बुमराह ने शॉर्ट गेंद फेंकी तो सूर्यवंशी ने पीछे हटकर एक और छक्का जड़ दिया।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जो बारिश के खलल के कारण 11-11 ओवर का हुआ और रॉयल्स की टीम ने इसे अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच घमासान होने की चर्चा थी। क्योंकि, 15 वर्षीय खिलाड़ी पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना करना था। हुआ भी कुछ ऐसा ही, जहां वैभव और बुमराह के बीच रोमांचक घमासान देखने को मिला। वैभव ने बुमराह की गेंदों पर छक्के जड़ कर हर किसी को चौंका दिया। 

सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन बाउंड्री के ऊपर से उठाकर छक्के के लिए भेज दिया। कुछ गेंदों के बाद बुमराह ने शॉर्ट गेंद फेंकी तो सूर्यवंशी ने पीछे हटकर एक और छक्का जड़ दिया। हालांकि, वह क्रीज पर सिर्फ 14 गेंदों तक ही टिके लेकिन इस छोटी सी पारी में वैभव ने सबको प्रभावित कर दिया और 39 रन ठोक डाले। 

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सूर्यवंशी के खेल से बेहद प्रभावित हुए। जब राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से आसान जीत दर्ज की तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर शिष्टाचार निभाया और ठीक उसी समय कैमरों में पंड्या और सूर्यवंशी के बीच हुई एक बेहद प्यारी बातचीत कैद हो गई। 

हार्दिक पंड्या ने जैसे ही सूर्यवंशी से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया वह एक पल के लिए रुक गए और वैभव इस पल को देखकर अभिभूत नजर आए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने सूर्यवंशी को बार-बार थपथपाया जो उनके खेल के प्रति हार्दिक के समर्थन का प्रतीक था।हार्दिक ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। हार्दिक पंड्या ने कहा कि ये देखना काफी दिलचस्प है कि 15 साल का लड़का जिस तरह से खेला, वह कमाल का था। मैच की तैयारी के दौरान उसके बारे में इतनी ज्यादा चर्चा हुई। वह जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है जिस तरह की निडरता उसमें है जिस तरह के शॉट्स वह खेलता है वह देखना अद्भुत है। मैं उसके भविष्य के लिए उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।



Related News
thumb

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।


thumb

भारत ने पहले रोमांचक T20 मैच में न्यूजीलैंड को में 4 विकेट से हराया

यहां खेले गए पहले T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवियों के 225 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने संजू सैमसन के 67 र...


thumb

एशियन पैरा गेम्स: शीतल देवी ने कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम...


thumb

हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता, नमन वेस्टइंडीज सीरीज की खोज...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है। ...


thumb

भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया।


thumb

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी है।