बैंक खातों को अनहोल्ड कर रकम निकालने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-07




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। थाना सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों और बैंककर्मियों से साठगांठ कर खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कर 31 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू (निवासी रायकोना), पारसनाथ साहू (निवासी चकरदा) और सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू (निवासी मोहतरा) शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मामले में एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के बैंक प्रबंधकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर होल्ड किए गए खातों को अनहोल्ड कराया और रकम निकाल ली। जांच में सामने आया कि एक खाते से 21 लाख रुपये और दूसरे खाते से करीब 10.34 लाख रुपये की निकासी की गई।

इस संबंध में थाना सरसींवा में अपराध क्रमांक 389/2025 और 390/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

लाखों का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज समेत करीब 40 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे व एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में कई पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।



Related News
thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।


thumb

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी


thumb

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुं


thumb

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित शि...

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया


thumb

सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमले का मामला: 15 नामजद समेत 100-150 ग्राम...

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के संबंध मे...