अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट किया गया

Posted On:- 2026-07-28




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की वजह इमरजेंसी विभाग में लगे एसी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और अस्पताल स्टाफ को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को खाली करवा दिया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग, सुरक्षा कर्मी और अस्पताल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि धुआं कई वार्डों तक फैलने के कारण एहतियातन मरीजों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया गया।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों को प्रभावित क्षेत्र में जाने से रोक दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Related News
thumb

भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: वैदिक व शैव आगम अनुष्ठानों ...

छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कब...


thumb

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर : केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम साव ...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।


thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...


thumb

थर्मल ड्रोन से होगी बस्तर के जंगलों की हाई-टेक निगरानी

बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।


thumb

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी