होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकले भारत के दो जहाज, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’

Posted On:- 2026-03-14




नई दिल्ली (वीएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ध्वज वाले दो जहाज सुरक्षित निकल गए हैं। भारतीय एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ के बाद दूसरा पोत ‘नंदा देवी’ भी इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक पार कर खुले समुद्र में पहुंच गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार ‘शिवालिक’ इस समय भारतीय नौसेना की निगरानी और सुरक्षा में आगे बढ़ रहा है। जहाज के अगले दो दिनों में भारत के किसी बंदरगाह, संभवतः मुंबई या कांडला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब नरेंद्र मोदी और मसूद पेजेशकियन के बीच ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक मार्गों को सुचारु बनाए रखने को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत हुई थी। माना जा रहा है कि इसी कूटनीतिक संवाद के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का फैसला लिया गया।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भी संकेत दिया था कि बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को जल्द ही इस मार्ग से सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिल सकती है। उन्होंने कहा था कि भारत और ईरान के बीच मित्रवत संबंध हैं और दोनों देशों के क्षेत्रीय हित भी साझा हैं।

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल और गैस निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए इस मार्ग पर किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर सकता है।

इस बीच पोर्ट्स एंड शिपिंग मंत्रालय के अनुसार फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले कुल 28 जहाज संचालित हो रहे हैं। इनमें से 24 जहाज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक सवार हैं, जबकि चार जहाज पूर्वी हिस्से में हैं जिन पर 101 भारतीय नाविक मौजूद हैं। सभी जहाजों और चालक दल की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ट्रांसजेंडर मेक...

केरल के कोझिकोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास के खि...


thumb

एफसीआरए संशोधन विधेयक का एमएनएफ ने किया विरोध, सांसदों से खिलाफ मतद...

मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने राज्य के सांसदों...


thumb

बांसुरी स्वराज का विपक्ष पर वार, बोलीं-यूपीए के समय पेपर लीक पर क्य...

नीट-यूजी 2026 विवाद के बाद लाए गए इस संशोधन विधेयक को बीजेपी सांसद स्वराज ने एक समझदार और ज़िम्मेदार सरकार का कदम बताया।


thumb

नई दिल्ली(वीएनएस)।लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा म...

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने इसे मोदी सरकार की विफलता का प्रतीक बताया और नीट पेपर लीक व छात्र प्रदर्शन पर गृह मंत...


thumb

यदि किसी ने भी सीमा लांघी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिएःसुप्...

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी ने भी सीमा लांघी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो...


thumb

महबूबा मुफ्ती ने फिर उठाई अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की माँग, राज...

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मां...