महबूबा मुफ्ती ने फिर उठाई अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की माँग, राज्य भर में प्रदर्शन का ऐलान

Posted On:- 2026-07-28




श्रीनगर(वीएनएस)।पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मांग को लेकर पांच अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

जैसे जैसे 5 अगस्त की तारीख करीब आ रही है वैसे वैसे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का मुद्दा फिर से जोर पकड़ रहा है। हम आपको याद दिला दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था और राज्य से लद्दाख को अलग कर दिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का स्वरूप दे दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल समय समय पर अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग उठाते रहे हैं। हालांकि राज्य में सत्तारुढ़ नेशनल कांफ्रेंस ने अब अपना मुख्य जोर पूर्ण राज्य के दर्जे की वापसी पर लगा दिया है। इसी क्रम में संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत वाले दिन नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन से विपक्षी पीडीपी ने दूरी बनाये रखी थी जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखे सवाल उठाये थे। अब पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली और ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान’ की मांग को लेकर पांच अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा, ‘‘यहां मौजूद हमारे सभी लोग पांच अगस्त को अपने-अपने जिलों में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने और कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेंगे।’’ महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर की गयी अपनी टिप्पणियों के लिए भी खेद जताया। महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘अगर कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर मेरे द्वारा की गई टिप्पणी से कोई आहत हुआ है, तो मैं माफी मांगती हूं।’’ 

हम आपको याद दिला दें कि पीडीपी अध्यक्ष ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर का दौरा किया था और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कश्मीर में हालात अलग हैं, क्योंकि वहां सुरक्षा बल उग्रवाद से लड़ रहे हैं।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ट्रांसजेंडर मेक...

केरल के कोझिकोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास के खि...


thumb

एफसीआरए संशोधन विधेयक का एमएनएफ ने किया विरोध, सांसदों से खिलाफ मतद...

मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने राज्य के सांसदों...


thumb

बांसुरी स्वराज का विपक्ष पर वार, बोलीं-यूपीए के समय पेपर लीक पर क्य...

नीट-यूजी 2026 विवाद के बाद लाए गए इस संशोधन विधेयक को बीजेपी सांसद स्वराज ने एक समझदार और ज़िम्मेदार सरकार का कदम बताया।


thumb

नई दिल्ली(वीएनएस)।लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा म...

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने इसे मोदी सरकार की विफलता का प्रतीक बताया और नीट पेपर लीक व छात्र प्रदर्शन पर गृह मंत...


thumb

यदि किसी ने भी सीमा लांघी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिएःसुप्...

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी ने भी सीमा लांघी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो...