रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

Posted On:- 2026-03-14




रायपुर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों से 10-10 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है और जल्द ही कुल 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

नगर निगम के अनुसार, यदि संबंधित बकायादारों ने जल्द ही बकाया संपत्ति कर जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई से बचने के लिए सभी बकायादार जल्द से जल्द अपना बकाया कर जमा कर दें।

निगम प्रशासन ने शहर के सभी संपत्तिकरदाताओं से भी अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपना देय कर जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद कर जमा नहीं करने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार के साथ वसूली की जाएगी।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। नागरिक अपने संबंधित जोन कार्यालय में जाकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक मोर रायपुर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर घर बैठे भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।



Related News
thumb

रोजगार सहायक से राशि वसूल करने सीईओ ने जारी किया आदेश

कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही स...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कि...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 13...

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया ...



thumb

जिले के अंतिम छोर तक मिल रहा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ

राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओ...


thumb

एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए 'दीदी के बखरी' से आ रही नई क्रांति

सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे ह...