अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने फैशन बिजनेस में भी रखा कदम

Posted On:- 2026-03-14




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अब फैशन बिजनेस में भी बड़ा कदम रखा है। उन्होंने एक नया लाइफस्टाइल एक्सेसरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 'मेजॉय' रखा गया है। यह ब्रांड उन्होंने एक्सीड एंटरटेनमेंट और मिंत्रा की बी2बी होलसेल कंपनी 'मिंत्रा जबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (एमजेआईपीएल) के साथ मिलकर तैयार किया है।

मेजॉय ब्रांड की शुरुआत एक बड़े कलेक्शन के साथ की गई है। इसके पहले कलेक्शन में 250 से ज्यादा अलग-अलग डिजाइन शामिल किए गए हैं। इस कलेक्शन में खास तौर पर दो तरह की एक्सेसरी पर ध्यान दिया गया है, पहला हैंडबैग और दूसरा लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी। हैंडबैग के कई स्टाइल इस कलेक्शन में देखने को मिलते हैं, जैसे क्रॉसबॉडी बैग, स्ट्रक्चर्ड शोल्डर बैग, बकेट बैग, टोट बैग, ऑफिस के लिए क्लासिक बैग, बैकपैक और क्लच।

इन बैग्स को अलग-अलग तरह के मटेरियल से बनाया गया है, जिनमें सिंथेटिक लेदर, ब्रेडेड डिजाइन, साटन, राइनस्टोन और मेटैलिक फिनिश जैसे मटीरियल शामिल है। हर बैग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह फैशनेबल भी लगे और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आरामदायक हो।

हैंडबैग के अलावा इस ब्रांड में लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का भी खास कलेक्शन पेश किया गया है। इसमें रिंग, इयररिंग, पेंडेंट, ब्रेसलेट और टेनिस ब्रेसलेट जैसे कई डिजाइन शामिल हैं। इन ज्वेलरी पीस को सिल्वर, गोल्ड और रोज-गोल्ड टोन में तैयार किया गया है। इनका बेस 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया गया है, जो ज्वेलरी की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही इन ज्वेलरी में इस्तेमाल किए गए डायमंड को अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं आईजीआई और जीसीआई से प्रमाणित किया गया है।

मेजॉय सिर्फ एक फैशन ब्रांड नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास सोच भी है। इस ब्रांड का मुख्य संदेश है 'द जॉय ऑफ बीइंग मी', यानी अपने असली रूप में खुश रहना। ब्रांड तीन मुख्य सिद्धांतों पर काम करता है- असलीपन, आत्मविश्वास और आसानी से उपलब्ध होना। इसके लिए वह ऐसे डिजाइन पेश करना चाहता है जो स्टाइलिश और एस्पिरेशनल हों, लेकिन साथ ही इतने सुलभ हों कि लोग उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

ब्रांड के लॉन्च के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने कहा, मेजॉय मेरा एक ऐसा सपना है जिसे मैंने लंबे समय से संजोकर रखा था। अपने पूरे करियर में मैंने हमेशा यही कोशिश की है कि फैशन लोगों को आत्मविश्वास दे और उन्हें सहज महसूस कराए। 'द जॉय ऑफ बीइंग मी' खुद का जश्न है, ताकि हर महिला अपनी पहचान को गर्व के साथ स्वीकार करे और अपने स्टाइल के जरिए उसे दुनिया के सामने रखे। इस ब्रांड के जरिए मैं ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स को आम महिलाओं तक पहुंचाना चाहती हूं, ताकि हर महिला रोजमर्रा की जिंदगी में भी थोड़ी-सी लग्जरी का अनुभव कर सके, चाहे वह एक खूबसूरत हैंडबैग हो या एक आकर्षक डायमंड ज्वेलरी पीस।

इस मौके पर एमजेआईपीएल के हाउस ऑफ ब्रांड्स के प्रमुख सुमन साहा ने भी मेजॉय को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, 'यह ब्रांड मलाइका अरोड़ा के खास फैशन सेंस और मॉर्डन स्टाइल को लोगों तक पहुंचाने का एक शानदार प्रयास है। यह ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो ट्रेंडी और स्टाइलिश एक्सेसरी पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही चाहते हैं कि वे चीजें उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के साथ भी मेल खाएं। इस ब्रांड के नए और आकर्षक डिजाइन ग्राहकों को जरूर पसंद आएंगे और यह ब्रांड फैशन एक्सेसरी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।




Related News
thumb

दूसरे सोमवार की कमाई में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' आगे, 'रामायण' नहीं ...

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित की है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दूसरे सोमवार को ...


thumb

सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' क...

निर्माता कंपनी लव फिल्म्स ने अपनी नई मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' की घोषणा कर दी है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिकाओं मे...


thumb

फुलेरा में बदलेगा सत्ता का खेल, पंचायत सीजन 5 का ऐलान

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है


thumb

‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर लौटे जेस्पर किड, सीक्वल के लिए संभालेंग...

‘असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी के लिए म्यूजिक तैयार कर चुके जेस्पर एक बार फिर ‘तुम्बाड’ की दुनिया में लौट रहे हैं।


thumb

रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ से आया दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’, भावु...

‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इसे भारत की पहली महिला लीड वाली पैन इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।


thumb

मातृभूमि’ बनेगी सलमान खान के करियर की एक और यादगार इमोशनल फिल्म!

4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है