छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

Posted On:- 2026-03-14




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम शुष्क बना रहा। 14 मार्च को राजधानी रायपुर में हल्की धुंध (हैज) रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



Related News
thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...


thumb

अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में केसवर्कर के 1 पद, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के 1 पद पर भर्ती के लिए प्राप्त...


thumb

दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा हेतु मिला नि:शुल्क मो...

समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गय...