मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स ने टीज़र लॉन्च से पहले सुपरफैंस के लिए इसका स्पेशल प्रिव्यू आयोजित किया, जिसकी झलक मिलते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
इस फिल्म के जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की मशहूर जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ नजर आ रही है। दोनों ने पहले भी कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में इस जोड़ी की वापसी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
फिल्म के टीज़र को देखने के बाद दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। प्रिव्यू के दौरान फैंस सीटियां बजाते और तालियां बजाते नजर आए, वहीं कई लोगों ने टीज़र को दोबारा चलाने की मांग भी की। दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमेडी अंदाज में नजर आने वाले हैं।
फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ भी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाने और टीज़र को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पता...
इस फिल्म में 'नेचुरल स्टार' नानी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। फिल्म अपने चार्टबस्टर गाने 'आया शेर' की वजह से लगातार ...
इंटरनेट पर इस वक्त प्रभास और आदित्य धर के बीच संभावित कोलैबोरेशन की खबरों ने तहलका मचा रखा है और इस बात की हाइप अभी से आसमान छू रही है। यह चर्चा तब...
नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन ने हमेशा अपनी शानदार पर्सनालिटी से सबको हैरान किया है। हाल ही में, उन्होंने 'AA22' से अपने लुक 'राका' का खुलासा करके...
'भूत बंगला' अपनी रिलीज के करीब आते-आते लगातार और भी बड़ी और एक्साइटिंग होती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने लोगों की उत्सुकता को एक अलग ही लेवल...
फाइटर से मशहूर हुए ऋषभ साहनी अब अपनी अगली बड़ी फिल्म नागबंधम में धमाका करने के लिए तैयार हैं, जो समर 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फाइटर में अज़हर ...