मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए न सिर्फ पर्दे पर नए तरह के किरदार चुने, बल्कि निजी जिंदगी में भी कई मुश्किल फैसले किए। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। वह खुद अलग-अलग इंटरव्यू में बताती रही है कि उनके नाम के पीछे उनकी मां का साथ, परिवार की सोच और अपनी पहचान बनाने की इच्छा जुड़ी हुई है।
मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा में हुआ था। उनका असली नाम रीमा लांबा है। उन्होंने 2021 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें। उनको लगता था कि फिल्मों में जाने से परिवार का नाम खराब होगा, इसलिए उन्होंने उन्हें परिवार से अलग करने की बात तक कह दी थी। मल्लिका शेरावत ने इस घटना को अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया था। उन्होंने कहा था कि जब पिता ने उन्हें परिवार का नाम खराब करने की बात कही, तो उन्होंने भी उनके सरनेम को इस्तेमाल न करने का फैसला किया और अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करने के बजाय अपनी मां का सरनेम अपनाया।
उन्होंने 2005 में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उस समय रीमा नाम की कई अभिनेत्रियां थीं। वह ऐसा नाम चाहती थीं, जिससे उनकी अपनी अलग पहचान बने। उन्हें 'मल्लिका' नाम पसंद आया। उन्होंने बताया था कि इस नाम का अर्थ 'महारानी' होता है। वहीं, 'शेरावत' उनकी मां का नाम था। मल्लिका ने कहा कि उनकी मां हमेशा चुपचाप उनका साथ देती थीं और मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहती थीं। इसलिए मां के नाम को अपनाना उनके लिए एक तरह से उन्हें सम्मान देने जैसा था।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।
करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ पर कृति सैनन ने अपनी चोली को लेकर हुई ट्रोलिंग, महिलाओं के कपड़ों पर उठने वाले सवालों और अपने लिए आवाज उठान...
यह साल 2020 की बात है जब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैंस को मिर्जापुर का खास दूसरा सीजन बतौर तोहफा दिया जिसने देखते ही द...
सुपर 30 के जरिए 30 जरूरतमंद छात्रों की जिंदगी बदलने से लेकर सुपर इनफिनिटी के जरिए लाखों छात्रों तक अपनी पढ़ाई पहुंचाने तक, आनंद कुमार अब यूट्यूब के...
अभिनेत्री माही विज रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' में एक इमोशनल मोमेंट में अपनी बेटी तारा को लेकर काफी भावुक होती दिखीं।