बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज, ‘सुबेदार’ में निभाया सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

Posted On:- 2026-03-02




मुंबई (वीएनएस)। रुकिए... मोना सिंह एक जेल में बंद सैंड माफिया बॉस के रोल में? प्राइम वीडियो की 'सूबेदार' ने एक ऐसा कास्टिंग सरप्राइज दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बबली दीदी के रूप में, मोना एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे अपराध विरासत में मिला है। वह जेल के पीछे से अवैध रेत खनन के कई घाट चलाती हैं और सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) को लगातार अपनी उंगलियों पर नचाती हैं। ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी की हकीकत से जुड़ी, यह मोना सिंह का वो अवतार है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 के किसी भी कयास में इस ट्विस्ट की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी।

इस रोल के मिलने के अनुभव को याद करते हुए मोना सिंह ने बताया, “मुझे सुरेश (त्रिवेणी) का फोन आया, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे कहा, ‘मोना, मैं तुम्हें एक ऐसा रोल ऑफर कर रहा हूं जो तुमने पहले कभी नहीं किया है।’ उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मेरे किरदार के बारे में बताया, तो मेरा रिएक्शन था ‘अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?’ मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।”

शूटिंग के दौरान कितनी मस्ती हुई, इस पर बात करते हुए मोना ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सुरेश के साथ काम करने का यह सबसे अच्छा हिस्सा है, और यह हमारा पहला कोलैबोरेशन है।" अपने किरदार 'बबली दीदी' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "वह सरप्राइज से भरी हुई है और थोड़ी मनमौजी है। वह बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल (जिसका अंदाजा न लगाया जा सके) है और अपनी कमियों को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। यही बात मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अच्छी लगी।"

इस रोल को चुनौतीपूर्ण बनाने वाली चीज़ों के बारे में बात करते हुए मोना ने कहा, “एक हार्टलैंड (देसी) डायलेक्ट (बोली) भी पकड़ना है और आप गुंडी दीदी भी बनी हुई हो। पूरा सैंड माफिया आप चला रही हैं। और मैंने सूबेदार जी (अनिल कपूर) को पूरी पिक्चर में दुखी कर रखा है। दीदी की वजह से बहुत एक्शन हो रहा है। तो यह चुनौतीपूर्ण था। बेशक, हर एक्टर को चैलेंज पसंद आता है और मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आता है। ऐसी चीज़ें करना जो मुझे चुनौती दें, हैरान करें, जिसकी वजह से मेरी रातों की नींद उड़ जाए... मैंने यह सब महसूस किया इस रोल को निभाते वक्त और बहुत मजे किए।”

सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित, 'सूबेदार' ओपनिंग इमेज फिल्म्स की प्रोडक्शन है, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के सहयोग से बनी है। सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित, इस दमदार और इमोशनल एक्शन-ड्रामा में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में हैं। इनके साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'सूबेदार' का प्रीमियर 5 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।



Related News
thumb

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने फैशन बिजनेस में भी रखा कदम

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अब फैशन बिजनेस में भी बड़ा कदम रखा है। उन्होंने एक नया लाइफस्टाइल एक्सेसरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 'मेजॉय' रखा ग...


thumb

‘सुबेदार’ में दमदार काम पर TVF ने की फैसल मलिक की सराहना, कहा...

'द वायरल फीवर' ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कैसे यह प्लेटफॉर्म लगातार युवा टैलेंट को मौका देता है और बेहतरीन परफॉर्मर्स को सामने लाता है।


thumb

वर्क-लाइफ बहस में कुणाल खेमू के बयान से मचा हंगामा

दीपिका पादुकोण की आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की खबरों पर कुणाल खेमू के कमेंट्स ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। काम के घंटों और प्रेग्नेंसी की प्ल...


thumb

भूत, मस्ती और पागलपन का धमाका: ‘भूत बंगला’ का टीज़र हंसी और डर का ड...

भूत बंगला' के साथ बॉलीवुड की वो OG डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रही है। सालों से इस जोड़...


thumb

बाहुबली से पहले भी प्रभास अपनी कई हिट फिल्मों से मचा रहे थे धमाल

बाहुबली ने भले ही प्रभास को पूरे भारत में बड़ा स्टार बना दिया, लेकिन उससे पहले भी उनकी कई फिल्में बड़ी हिट रही थीं। डार्लिंग, वर्षम जैसी फिल्मों ने...


thumb

फैंस के लिए ‘भूत बंगला’ टीज़र का स्पेशल प्रिव्यू, सोशल मीडिया पर मच...

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स ने टीज़र लॉन्च से पहले...