मुंबई (वीएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम से 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर सिमट गई। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके। रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों के बूते 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में हेटमायर ने 7 चौके और सात छक्के लगाए।
पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। रदरफोर्ड ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया और वह 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम...
15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...
वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...
आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...
वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन ब...