महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-ए टीम फाइनल में पहुंची

Posted On:- 2026-02-20




बैंकॉक (वीेएनएस)। भारत की बेटियों ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए टीम ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराया। टीम की इस जीत की नायक कप्तान राधा यादव रहीं, जिन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान संजना ने 5 चौके लगाए। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा टीम की अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकीं और पूरी टीम 19.4 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई। भारत-ए की तरफ से कप्तान राधा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर के स्पेल में महज 19 रन देकर चार बड़े विकेट निकाले, जबकि प्रेमा रावत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नंदिनी कश्यप 13 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अनुष्का 18 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, वृंदा ने महज 20 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद राधा यादव ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। राधा 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। राधा यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है। बांग्लादेश-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भारत-ए की खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी।




Related News
thumb

केकेआर ही नहीं ये टीमें भी झेल चुकी हैं लगातार हार का दंश

आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...


thumb

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम...


thumb

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने...

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...


thumb

'विराट' ने रोका 'वैभव' का सबसे तेज शतक

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...



thumb

सीएसके की हार की हैट्रिक : 2010 और 2022 में भी लगातार चार मैच हारी ...

आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...