धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार और मुय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक के मार्गदर्शन में जिले को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रांसमिशन आंकलन सर्वेक्षण (टीएएस-3) सर्वे कराया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. कौशिक ने बताया कि इसमें शासकीय एवं निजी कुल 91 स्कूलों के पहली और दूसरी कक्षा के (6 से 7) वर्ष के 1552 बच्चों का रक्त लेकर फाइलेरिया टेस्ट स्ट्रीप कीट एवं माध्यम जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिन्हांकित ग्रामों नगरी के 33, मगरलोड के 15, कुरूद के 21, धमतरी (गुजरा) के 15 एवं शहर क्षेत्र के 7 स्कूल शामिल हैं।
डॉ. कौशिक ने यह भी बताया कि पूर्व में विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन सर्वे (टीएएस-1 एवं टीएएस-2) पास कर चुका है तथा छत्तीसगढ़ के मात्र , तीन जिले जिसमें फाइलेरिया सर्वे गतिविधि किया जा रहा है, उसमें धमतरी जिला शामिल है। यह गतिविधियां जिला नोडल अधिकारी डॉ.आदित्य सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर, जिला व्हीबीडी सलाहकार सस्मिता पट्नायक, चिरायु आरबीएसके टीम एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
फाइलेरिया के लक्षण-हाथ या पांव में सूजन, हाथीपांव, हाइड्रोसील फाइलेरिया से बचाव-डीईसी की गोली चिकित्सक की परामर्श उपरांत, मच्छरदानी का उपयोग और अपने घर के आसपास स्वच्छता रखना, पानी का जमा नहीं होने देना।
अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...
महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्...