48 साल बाद भारत ने जीता मिसेज यूनिवर्स का ताज, शेरी सिंह ने रचा इतिहास

Posted On:- 2025-10-09




नई दिल्ली(वीेएनएस)।मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज भारत की शेरी सिंह को पहनाया गया है, जो 48 साल बाद भारत की इस प्रतियोगिता में एक बड़ी उपलब्धि है। शेरी ने अपनी सशक्त सोच और प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला शक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, यह जीत हर उस महिला की है जो बड़े सपने देखती है।

भारत ने दुनिया के मंच पर इतिहास बना दिया है। शेरी सिंह को मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया है और यह भारत की इस प्रतियोगिता में पहली जीत है। बता दें, इस जीत के साथ भारत ने 48 सालों बाद मिसेज यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है।48वीं मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले फिलीपींस की राजधानी मनीला के खूबसूरत ओकाडा होटल में हुआ, जहां दुनिया भर से 120 देशों की महिलाएं हिस्सा लेने पहुंची थीं।यूएमबी पेजेंट्स से मिसेज इंडिया 2025 बनने के बाद शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण व मानसिक स्वास्थ्य के संदेश से सबका दिल जीत लिया। उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास ने मंच पर मौजूद हर किसी को प्रभावित किया।जब शेरी सिंह को विजेता घोषित किया गया, तो माहौल खुशियों, गर्व और भावनाओं से भर गया। उनकी विनम्रता और मजबूत सोच ने सबको प्रेरित किया।

ताज मिलने के बाद शेरी सिंह ने कहा, 'यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि हर उस महिला की है जिसने बिना डर के बड़े सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि असली सुंदरता ताकत, दया और हिम्मत में छिपी होती है।



Related News
thumb

भारत ने काबुल में अपने टेक्निकल मिशन को दिया दूतावास का दर्जा

भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दूतावास शुरू करने का आधिकारिक ऐलान किया है. नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अफगान के विदेश मंत्री आमिर खान ...


thumb

भारत-ब्रिटेन की दोस्ती तेजी से आगे बढ़ रही: मोदी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र म...


thumb

PK की जन सुराज ने उतारे दिग्गज, गणितज्ञ-सिंगर समेत 51 उम्मीदवारों क...

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों क...


thumb

असम में भाजपा को झटका, राजेन गोहेन समेत 17 सदस्यों, का इस्तीफा

असम में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है


thumb

खालिस्तान पर पीएम मोदी का ब्रिटेन को कड़ा संदेश, लोकतंत्र में कट्टर...

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के स्टारमर से खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।