Nobel Prize 2025: साहित्य के लिए हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान

Posted On:- 2025-10-09




स्टॉकहोम/नई दिल्ली (वीएनएस)। साहित्य में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। स्वीडन की स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को इसका एलान किया है। साहित्य के नोबेल की घोषणा करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि उनका लेखन आतंक के बीच भी कला की ताकत दर्शाता है।

साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह पुरस्कार उन लेखकों को मिलता है, जिनकी शानदार लेखनी वाली किताबें या कविताएं साहित्य में खास योगदान देती हैं। ऐसे ही हंगरी लेखक लास्जलो को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा।

उनको इस पुरस्कार से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले लास्जलो को साल 2015 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज और 2019 में नेशनल बुक अवॉर्ड फॉर ट्रांसलेटेड लिटरेचर भी मिल चुका है।

स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति की ओर से कुल 121 विजेताओं को 117 बार साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग ने अपने काम के लिए जीता था, जिसके बारे में समिति ने कहा था कि यह "ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।"

मालूम हो कि यह साहित्य पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है, इससे पहले 2025 में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार (10 अक्तूबर ) को की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस पुरस्कार की दौड़ से दूर माना जा रहा है, हालांकि उन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था कि "हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।"

वहीं अंतिम नोबेल आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, सोमवार को घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं, जो 1896 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ है। नोबेल एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे, जिन्होंने इन पुरस्कारों की स्थापना की थी। 



Related News
thumb

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 11 सैनिक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत हो गई है। मरने वालों में लेफ्टिनेंट ...


thumb

नोबेल पुरस्कार 2025: रसायन के लिए 3 देशों के वैज्ञानिकों को मिला सम...

रसायन में नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो चुकी है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार (08 अक्तूबर) को इसका ऐलान किया। इस साल ये सम्...


thumb

ट्रंप डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत के लिए तैयार

अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन हुए अब छह दिन हो चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत करने को तैयार हैं...


thumb

भारतीय मूल की छात्रा को मरणोपरांत ब्रिटेन का वीरता पुरस्कार

भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा ग्रेस ओ'मैली कुमार को मरणोपरांत 'जॉर्ज मेडल' से सम्मानित किया गया।


thumb

इम्यून सिस्टम की समझ बदलने वाली खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को मिला नो...

चिकित्सा जगत में इस साल का सबसे बड़ा सम्मान 2025 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है जिन्होंने मानव शरीर क...