भारतीय मूल की छात्रा को मरणोपरांत ब्रिटेन का वीरता पुरस्कार

Posted On:- 2025-10-06




नई दिल्ली(वीेेएनएस)। भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा ग्रेस ओ'मैली कुमार को मरणोपरांत 'जॉर्ज मेडल' से सम्मानित किया गया। चाकू से हमले के दौरान उन्होंने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की थी और खुद भी जान गंवा दी थी। इस बहादुरी के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पुरस्कार की घोषणा की। 

 भारतीय मूल की ब्रिटिश किशोरी ग्रेस ओ'मैली कुमार को सोमवार को मरणोपरांत 'जॉर्ज मेडल' से सम्मानित किया गया। यह ब्रिटेन का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कारों में से एक है। दो साल पहले नॉटिंघम में चाकू से हमले के दौरान ओ'मैली कुमार ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में जान गंवा दी थी। ग्रेस की तब उम्र 19 साल थी। जून 2023 में वह अपने दोस्त बार्नबी वेबर (19 वर्षीय) के साथ नॉटिंघम में विश्वविद्यालय से लौट रही थीं। तभी वाल्डो कालोकैन ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी। बाद में कालोकैन को मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित किया गया और उसे एक उच्च-सुरक्षा वाले अस्पताल में हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। ग्रेस मेडिकल की छात्रा थीं। वह अपने माता-पिता डॉक्टर संजय कुमार और डॉक्टर सिनेएड ओ'मैली की तरह डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी गई थी और  वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की जा रही थी। ग्रेस एक बेहतरीन खिलाड़ी खी भी थीं। उन्होंने इंग्लैंड की अंडर-18 हॉकी टीम के लिए भी खेला ता और वह एक अच्छी क्रिकेटर भी थीं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जॉर्ज मेडल की घोषणा करते हुए कहा, मैं सभी सम्मान प्राप्त करने वालों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जिसमें ग्रेस ओ'मैली कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने दोस्त की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी विरासत बहादुरी का एक शक्तिशाली उदाहरण बनकर हमेशा जीवित रहेगी। यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है और इसे ग्रेस के परिवार को सौंपा जाएगा आधिकारिक प्रशस्ति पत्र में लिखा गया है, ग्रेस ओ'मैली-कुमार को 13 जून 2023 को नॉटिंघम में हुए एक हथियारबंद हमले में हस्तक्षेप करने के लिए जॉर्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।



Related News
thumb

Nobel Prize 2025: साहित्य के लिए हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरक...

साहित्य में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। स्वीडन...


thumb

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 11 सैनिक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत हो गई है। मरने वालों में लेफ्टिनेंट ...


thumb

नोबेल पुरस्कार 2025: रसायन के लिए 3 देशों के वैज्ञानिकों को मिला सम...

रसायन में नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो चुकी है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार (08 अक्तूबर) को इसका ऐलान किया। इस साल ये सम्...


thumb

ट्रंप डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत के लिए तैयार

अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन हुए अब छह दिन हो चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत करने को तैयार हैं...


thumb

इम्यून सिस्टम की समझ बदलने वाली खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को मिला नो...

चिकित्सा जगत में इस साल का सबसे बड़ा सम्मान 2025 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है जिन्होंने मानव शरीर क...