छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव पर संबलपुर में महिला समूहों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Posted On:- 2025-08-20




धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर आज आंचल महिला क्लस्टर संगठन संबलपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के  मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। समूह की महिलाओं ने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।

साथ ही रंगोली के माध्यम से स्वच्छता एवं जनजागरूकता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों ने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला समूहों की इस पहल की सराहना की।

इस संबंध में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल स्वच्छता की आदत विकसित होती है बल्कि ग्रामीण समाज में जनजागरूकता भी बढ़ती है।



Related News
thumb

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमुड़ा में आक...


thumb

ईंधन संकट के बीच छत्तीसगढ़ में ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और अनावश्यक आवागमन कम करने की अपील का असर अब राज्यों में दिखाई देने लगा है।


thumb

इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा : राज...

छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। आज भूमि लगातार संकुचित होती जा रही है। अतएव हमें कम जमीन में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन ...


thumb

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और इटसा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ...


thumb

अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जा...

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्र निर्माण और जागरूक नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक आयोजित ...


thumb

कैसी हो माताजी... राशन मिल रहा है न?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और...