बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का जलवा कायम: 'केसरी 2', 'हिट 3' और 'रेट्रो' रह गईं पीछे

Posted On:- 2025-05-13




मुंबई (वीएनएस)। अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। वहीं अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और साउथ की दो बड़ी फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' अब भी संघर्ष कर रही हैं।

125 करोड़ क्लब में 'रेड 2', जल्द पार करेगी 150 करोड़ का आंकड़ा
सोमवार को 'रेड 2' ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 125.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने लागत से कहीं ज्यादा कमा चुकी है। मौजूदा हालात को देखते हुए 'रेड 2' का 150 करोड़ क्लब में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

'केसरी 2' अब भी 100 करोड़ से दूर
अक्षय कुमार की 'केसरी 2' को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 70 लाख रुपये की कमाई की। इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। बावजूद इसके, यह फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।

साउथ की फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' का हाल
नानी स्टारर तेलुगु फिल्म ‘हिट 3’ ने सोमवार को सिर्फ 8 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 72.48 करोड़ रुपये हुआ। वहीं सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ ने सोमवार को 61 लाख की कमाई के साथ अब तक कुल 58.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

जहां ‘रेड 2’ तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘केसरी 2’, ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी रिलीज न होने के चलते ‘रेड 2’ को फायदा मिलता रहेगा।



Related News
thumb

300 करोड़ कमाई का आंकड़ा छूने के करीब हनुमान अंश

दुनिया भर में 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की स्थिति में है।


thumb

ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए: तुषार कपूर

पूरे मुंबई में गणेशात्‍सव की धूम है। एक्‍टर तुषार कपूर ने कहा कि 52वें गणपति उत्‍सव के लिए उनका परिवार भगवान गणेश का स्वागत करने का बेसब्री से इंतज...


thumb

डेविड ओ. रसेल से मिले अनुपम खेर, बोले-जिंदगी और सिनेमा पर हुई बात

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने नाटक 'जाने-माने अंजाने' के लिए विदेश यात्रा पर बने हुए हैं।


thumb

डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत

अभिनेत्री डेजी शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। अभिनेत्री का मानना है कि यह त्योहार उनके घर में सकारात्मकता ल...


thumb

प्रीति जिंटा को फिल्म ऑफर होने से पहले ही किसने बता दिया था ‘VIBE’ ...

किसी फिल्म के लिए एक्टर का ‘हां’ कहना कई बार स्क्रिप्ट सुनने से भी पहले शुरू हो जाता है। प्रीति जी जिंटा के लिए कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म ‘VIBE’ ...


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भौकाल के बीच छाया इश्क! ‘सांसों की माला’ दि...

‘मिर्जापुर’ की दुनिया का भौकाल अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जलवा दिखा रहा है।