जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों द्वारा सुशासन तिहार में लोगों से प्राप्त समस्याओं का समाधान और आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कण्डोरा में सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत कण्डारो के प्रेमचंद और रामदेव ने व्यक्तिगत शौचालय की मांग किए थे। उनके मांगों का त्वरित निराकरण करते हुए कण्डोरा के उप सरपंच ने आवेदकों के घर जाकर उन्हें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किए हैं।
विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली शासन द्वारा 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक की अवधि में सुशासन तिहार 2025 संचालित किया गया। जिसके अन्तर्गत जनता की समस्याओं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की गति तथा आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित हुआ। इस दौरान पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये हैं। आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का द्वितीय चरण में 01 माह के अन्दर निराकरण किया जा रहा है तथा तीसरे चरण 05 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रेस वार्ता में वर्तमान में चल रहे सुशासन ...
राज्य शासन द्वारा जिले के स्कूलों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों एवं शालाओं के युक्तियुक्तकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये है। इसी तारतम्य...
राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास के तहत विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम सरगोड़ पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित एसएस फॉर्म का...
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऐसे पात्र परिवार, जिनका नाम 2011 की सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची अथवा आवास प्लस 2018 ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान क...
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता लेकर सुशासन तिहार-2025 के तीसरे चरण की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस...