राज्यपाल डेका ने ग्राम सरगोड़ के एसएस फॉर्म का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2025-05-03




उन्नत तकनीक से किये जा रहे मछली पालन एवं मुर्गी पालन का लिया जायजा

गरियाबंद (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास के तहत विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम सरगोड़ पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित एसएस फॉर्म का औचक निरीक्षण किया। राज्यपाल डेका ने फॉर्म में उन्नत तकनीक एवं नई पद्धति से किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन एवं हैचरी का अवलोकन किया। उन्होंने फॉर्म में विकसित किये गए तालाब एवं बड़ी-बड़ी टंकियों में किये जा रहे मछली उत्पादन का विस्तृत जायजा लिया। 

राज्यपाल को फॉर्म के संचालक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन टन क्षमता के आठ टंकियों में मछली पालन किया जा रहा है। नई तकनीक में मछलियों को टंकियों में ही चारे एवं शुद्ध फिल्टर युक्त पानी प्रदान किया जाता है। जिससे मछलियों को विकास के लिए पर्याप्त शुद्ध पानी एवं पौष्टिक चारा मिल जाता है। इसके ऑक्सीजन एवं वॉटर सप्लाई के लिए अत्याधुनिक मशीने भी लगाई गई है। इन तकनीकों का उपयोग करके मछली का अधिक उत्पादन होता है। साथ ही मछली पालक संचालक को अधिक आमदनी भी होती है।

राज्यपाल डेका ने नई तकनीक से मछली पालन देखकर जिले के किसानों को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने मौके पर मौजूद मछली पालन विभाग के सहायक संचालक को नई तकनीक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने एवं उन्हें उन्नत विधि से मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। राज्यपाल डेका ने एसएस फॉर्म में उन्नत तकनीक से किये जा रहे मुर्गी पालन एवं हैचरी उत्पादन का भी अवलोकन कर तकनीक को लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस दौरान विधायक रोहित साहू, कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम सहित एसएस फॉर्म के संचालक एवं विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।




Related News
thumb

दुर्ग जिले के नगरीय निकायों और जनपद पंचायत में 73 समाधान शिविर आयोज...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज प्रेस वार्ता लेकर सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण की शुरुवात की जानकारी दी। प्रेस वार्ता कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की...


thumb

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कारगर साबित हो रही दीदी ई-रिक्शा सहायता...

राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना एक कारगर पहल साबित हो रही है। श्रम विभाग द्वारा संचा...


thumb

सेवानिवृत्त अधीक्षक नेताम को दी गई भावभीनी विदाई

जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक के. एल. नेताम को आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अव...


thumb

कलेक्टर ने चिपावण्ड में स्कूल एवं छात्रावास भवन का किया निरीक्षण

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिपावण्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया औ...


thumb

कलेक्टर ने आवास सर्वेक्षण कार्य का किया अवलोकन

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास सर्वे कार्य...


thumb

कलेक्टर ने बड़ेकनेरा में स्टापडेम का किया अवलोकन

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में वाटरशेड के तहत निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्...