गरियाबंद (वीएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा में 29 अप्रैल को डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मृत्यु होने के संबंध में कुछ जगह खबर प्रकाशन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी-छुरा द्वारा डॉ. की लापरवाही से महिला की मृत्यु का खण्डन किया गया है। उक्त प्रकरण के संबंध में सीएमएचओ ने बताया कि मृतक जिसकी उम्र 27 वर्ष थी जो कि ग्राम-खैरझिटी, विकासखण्ड-छुरा, जिला-गरियाबंद की निवासी थी, जो 07 माह की गर्भवती थी। उनके पेट में अत्यधिक दर्द होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा अस्पताल में 28 अप्रैल 2025 को लगभग समय प्रातः 11ः30 बजे लाया गया था। उस समय वह बेसुध-बेहोश होने के कारण डाक्टर द्वारा तुरंत प्रसव कक्ष में शिफ्ट कराकर जांच किया गया। जांच उपरांत पाया गया कि महिला की धड़कन रूक चुकी थी। ई.सी.जी. भी किया गया, अन्य जांच के पश्चात् डॉ. डी.एस. निषाद द्वारा गर्भवती को मृत घोषित किया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मृत्यु हो चुकी थी, बताया जाना पाया गया। जिसके आधार पर यह कहना कि ईलाज में देरी या डाक्टर की लापरवाही सही प्रतीत नहीं होती है।
डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि डॉक्टर द्वारा तुरंत छुरा थाने में सूचना दी गई और दोपहर में ही कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में दो डाक्टरों डॉ. डी. एस. निषाद व डॉ. बी. बी. आर्या की टीम गठित कर महिला का पोस्टमार्टम किया गया। पूरे पोस्टमार्टम प्रक्रिया का पुलिस के द्वारा विडियों ग्राफी भी कराया गया। साथ ही महिला के विसरा को राशायनिक परीक्षण हेतु संरक्षित रखा गया। मृत महिला के पति से जानकारी लेने पर बताया गया कि घर में ही उसकी स्थति गंभीर थी। उसकी पत्नि का यह द्वितीय गर्भधारण था। उनका पहला बच्चा अगस्त 2023 में सिजेरियन से जन्म लिया था, वर्तमान मे उनका पहला बच्चा की उम्र 1 साल 8 माह है। मृतिका का यह द्वितीय गर्भधारण उच्च जोखिम की श्रेणी में था, जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम तिमाही में गर्भवस्था का पंजीयन कराकर उसे सही समय पर टीका व सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय की जा रही थी।
जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में नवीन स्वीकृत पद एवं रिक्त पद हेतु आ.बा. सहायिका के पद पर शासन द्वारा निर्धारित निर्द...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों द्वारा सुशासन तिहार में लोगों से प्रा...
राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय जशपुर में छात्रों को आज जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित ...
छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी अब केवल एक नदी नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण की मिसाल बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्...
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत् जिले में संचालित 5 डी.ए.व्ही. मुख्य...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन कि...