डिप्टी सीएम साव ने घुमका में डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया

Posted On:- 2025-04-30




सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रायपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।



Related News
thumb

ईसीआई की तीन नई पहल : मतदाता सूची के अद्यतन के लिए मृत्यु पंजीकरण ...

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता में वृद्धि करने और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहल की...


thumb

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ, जीपीओ का किया वितरण

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु ...


thumb

शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार ...

शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय...


thumb

ईसीआई की तीन नई पहल : मतदाता सूची के अद्यतन के लिए मृत्यु पंजीकरण ...

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता में वृद्धि करने और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहल क...


thumb

सुशासन तिहार :ग्राम पंचायत डडगांव के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण ...

। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर “सुशासन तिहार 2025” आम नागरिकों के लिए समस्याओं का समाधान लेकर आई है। जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत ग्र...


thumb

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर करें : एस. प्रकाश

जिला प्रभारी सचिव एस. प्रकाश गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिले पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुशासन ति...