वॉशिंगटन/नई दिल्ली (वीएनएस)। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना हो गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे।
सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। वे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे।
10 दिन का सफर नौ महीने में बदला
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून 2024 को नासा के मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। वे वहां सिर्फ 10 दिन रुकने वाले थे लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आने की वजह से दोनों धरती पर वापस नहीं आ सके। दोनों के लिए 10 दिन का मिशन 9 महीने से अधिक के इंतजार में बदल गया।
अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को गुरुवार को नया पोप चुना गया। शिकागो में जन्मे 69 वर्षीय प्रीवोस्ट, ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य थे और जिन्ह...
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष से मूलतः हमारा कोई सरोकार नहीं है, हालांकि वह और राष्ट्रपति डोनाल्...
पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हाला...
ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी परमाणु वार्ता और दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच एक आसन्न बैठक पर तेहरान द्वारा प्रस्ताव के बारे में अटकलों को खारि...
जर्मन रूढ़िवादी नेता फ्रेडरिक मर्ज को मंगलवार को संसद की तरफ से दूसरे दौर के मतदान में चांसलर चुना गया। सेंट्रल-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के साथ उनके नए...
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं।