इस्लामाबाद (वीएनएस)। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारतीय स्ट्राइक की बात कबूल कर ली है। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद यह बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना रोना रोया है।
शहबाज ने न सिर्फ भारतीय स्ट्राइक की पुष्टि की, बल्कि इसे युद्ध वाला कदम करार दिया। दुनिया भर में जिल्लत झेल रहा पाकिस्तान ऐसे वक्त पर भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आया। शहबाज ने लिखा, पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए गए हैं। पाकिस्तान को इस युद्ध के कृत्य का जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है। इसका जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है। हम उनके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।
अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को गुरुवार को नया पोप चुना गया। शिकागो में जन्मे 69 वर्षीय प्रीवोस्ट, ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य थे और जिन्ह...
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष से मूलतः हमारा कोई सरोकार नहीं है, हालांकि वह और राष्ट्रपति डोनाल्...
पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हाला...
ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी परमाणु वार्ता और दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच एक आसन्न बैठक पर तेहरान द्वारा प्रस्ताव के बारे में अटकलों को खारि...
जर्मन रूढ़िवादी नेता फ्रेडरिक मर्ज को मंगलवार को संसद की तरफ से दूसरे दौर के मतदान में चांसलर चुना गया। सेंट्रल-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के साथ उनके नए...