वृन्दावन में बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली

Posted On:- 2025-03-10




मथुरा (वीएनएस)। वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीबांके बिहारी मंदिर में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलने का परम आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर राधे राधे की गूंज दिखाई दे रही है।

मंदिर के सेवायतों ने परंपरा अनुसार सोने-चांदी की पिचकारी से भक्तों पर गुलाल और केसर के रंग को बरसाया जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर गुलाबी, लाल, पीले रंगों की बौछार से एक अलौकिक नज़ारा देखने को मिला।
 
प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे और पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के ठाकुरजी के दर्शन कर सकें और होली का आनंद उठा सकें।

श्रद्धालुओं में दिखी भारी उत्सुकता
देशभर से आए भक्त इस दिव्य होली उत्सव में शामिल होकर धन्य महसूस कर रहे थे। एक भक्त ने कहा कि बांके बिहारीजी के साथ होली खेलने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान हमें अपने सानिध्य में रंगों से सराबोर कर रहे हों। वृंदावन की यह अनोखी होली देश-दुनिया में मशहूर है और हर साल हजारों श्रद्धालु ठाकुरजी के साथ होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त करने आते हैं।



Related News
thumb

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB ने दर्ज की FIR, ये है म...

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के ख...


thumb

खत्म हुईं सारी बड़ी बैठकें, अब 3 बजे मिलेगी फैसलों की जानकारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने इन हमलों के बाद बेहद सख्त रुख अपनाया है ...


thumb

दिल्ली समेत 8 राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव की वजह से देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ...


thumb

विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 8 लोग...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिम्हाचलम स्थित श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान एक दुखद हादसा हुआ।


thumb

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पहलगाम हमले के बाद एक्शन मोड में ...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, के बाद भारत सरकार ने आतंकियों के खिलाफ निर्णा...


thumb

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम...