दिल्ली समेत 8 राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Posted On:- 2025-04-30




नई दिल्ली (वीएनएस)।  उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव की वजह से देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक मई से 5 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 


मौसम विभाग ने बताया कि 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। 30 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 1 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और 01-05 मई के दौरान राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 


इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश


मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 2 और 03 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है।


अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


हीट वेव की चेतावनी


हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है। आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी पड़ेगी। 



Related News
thumb

पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दिला कर रहेंगे : जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर दी। जिसके मुताबिक भार...


thumb

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB ने दर्ज की FIR, ये है म...

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के ख...


thumb

खत्म हुईं सारी बड़ी बैठकें, अब 3 बजे मिलेगी फैसलों की जानकारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने इन हमलों के बाद बेहद सख्त रुख अपनाया है ...


thumb

विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 8 लोग...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिम्हाचलम स्थित श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान एक दुखद हादसा हुआ।


thumb

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पहलगाम हमले के बाद एक्शन मोड में ...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, के बाद भारत सरकार ने आतंकियों के खिलाफ निर्णा...