कटहल खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Posted On:- 2024-06-07




गर्मी का सीजन कटहल का होता है। डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक के मरीजों के लिए कटहल फायदेमंद है। खाने में कटहल की सब्जी स्वाद बढ़ा सकती है। कटहल की सूखी सब्जी, रसेदार सब्जी, कोफ्ते और अचार तक बनता है। कटहल की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक और कैल्शियम पाया जाता है। ये सारे पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि कटहल खाने के बाद कुछ चीजों से सेवन से बचना चाहिए। जानिए कटहल खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

दूध- जब आप कटहल की सब्जी खाएं तो इसके बाद दूध या उससे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। अगर आप दूध पी रहे हैं तो तुरंत बाद कटहल की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए। कटहल और दूध को साथ खाने से स्किन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इससे दाद, खाज, खुजली, एग्जीमा और सोरायसिस जैसी बीमारी हो सकती हैं। पाचन के लिए भी ये ठीक नहीं है।

शहद- कटहल और शहद का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आप कटहल खाने के तुरंत बाद शहद से बनी कोई चीज खाते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। खासतौर से पके कटहल के बाद शहद का सेवन नहीं करना

भिंडी- कुछ लोग कटहल और भिंडी की सब्जी साथ में खाते हैं, जो ठीक नहीं है। कटहल और भिंडी साथ में खाने से आपको बचना चाहिए। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन सफेद दाग की समस्या भी पैदा कर सकता है।

पपीता- जब आप कटहल की सब्जी खाएं तो इसके बाद पपीता खाने से बचना चाहिए।  पका कटहल खाने के बाद या कटहल की सब्जी के साथ पपीता खाने से शरीर में सूजन आ सकती है।

पान- अगर आपको खाने के बाद पान खाने का शौक है तो कटहल खाने के बाद ध्यान रखें। कटहल खाने के बाद पान खाने से पेट और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती है।



Related News
thumb

अमरूद के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना

अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरुद के पत्तों भी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरुद के पत्तों में...


thumb

जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत

गर्मियों में हाइड्रेट रहने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे पहले जो ड्रिंक पसंद की जाती है, वो है नींबू पानी। पानी में नींबू,...


thumb

खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार

महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल लो लगता है और आलस छाया रहता है...


thumb

चीनी की जगह इन नेचुरल स्वीटनर का करें सेवन

अगर आप भी मीठी चीजों के दीवाने हैं, लेकिन चीनी से होने वाले नुकसानों को लेकर चिंतित रहते हैं? तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं! क्योंकि आज हम आपको क...


thumb

सुबह वॉक करने से पहले इन ज़रूरी बातों का रखें खास ध्यान

सुबह के समय वॉक करने से दिनभर ताजगी का अनुभव होता है। सुबह की वॉक सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद है। इसल...


thumb

शरीर को कमजोर बना सकती है प्रोटीन की कमी

अगर आपके शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी पैदा हो जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स...