केडीएजी ज्वैलरी ने पटना में आयोजित किया बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

Posted On:- 2024-05-02




पटना (वीएनएस)। हरी कृष्णा ग्रुप की किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में अपने रिटेल पार्टनर्स के लिए एक बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड्स पर महत्वपूर्ण चर्चा करने और देशभर में किसना के एक्सक्लूसिव शोरूम्स का विस्तार करने के लक्ष्य के साथ अपने समर्पित व लॉन्ग-टर्म बिजनेस पार्टनर्स के सहयोग को मजबूत करना था।

पटना में हुए इस बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और एम.डी. घनश्याम ढोलकिया और किसना के डायरेक्टर पराग शाह शामिल हुए। बैठक में इंडस्ट्री की विभिन्न जानकारियों, बिजनेस को बढ़ाने के नए तरीकों और ग्राहकों को खुश रखने के उपायों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, किसना के नए शॉप-इन-शॉप ब्रांड कॉर्नर और बेहतरीन डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग कला पर भी बातचीत हुई, जो दर्शाता है कि किसना अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरी कृष्णा ग्रुप का किसना 2005 से ही भारत में एक जाना-माना ज्वेलरी ब्रांड बना हुआ है। इसका देशभर में 3,000 से भी अधिक शॉप-इन-शॉप का एक व्यापक समूह है, जो इसे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले डायमंड ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक बनाता है। किसना ने रिटेल फ्रैंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से कारोबार को तेजी से बढ़ाकर अपनी सफलता कायम की है। किसना ने पूरे भारत में 24 एक्सक्लूसिव ब्रांडेड आउटलेट खोले हैं, और कई अन्य विकसित किए जा रहे हैं।

हरी कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और एमडी, घनश्याम ढोलकिया ने कहा, "पटना में काफी तरक्की की गुंजाइश है और यहां के हमारे रिटेल पार्टनर हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके साथ जुड़कर हमें बहुत खुशी होती है। एक साथ मिलकर काम करने से हमारी पहुंच बढ़ेगी, अच्छी क्वालिटी के हमारे प्रोडक्ट्स ज़्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे और हम इंडस्ट्री में लीडर बने रह पाएंगे, इससे ग्राहक संतुष्टि में भी इजाफा होगा।"

किसना के निदेशक, पराग शाह ने कहा, "पटना में हमारे बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम ने हमारी साझेदारी की मजबूती और आगे के सफर के लिए हमारे एक जैसे उत्साह को दर्शाया है। नई सोच और जानकारी का आदान-प्रदान करके, हम अपने मजबूत संबंधों को और मजबूत बनाते हैं, साथ ही इनोवेशन और ग्राहकों को बेहतर सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ते हैं।"



Related News
thumb

मोदी व पुतिन की बैठक पर ट्रंप,जिनपिंग समेत पूरी दुनिया की नजरें

सबसे बड़ा धमाका ब्रह्मोस को लेकर होने जा रहा है। क्रेमलिन ने साफ संकेत दिया है कि भारत और रूस संयुक्त रूप से तैयार किए जा रहे इस सुपरसोनिक क्रूज मि...


thumb

कोलकाता में बड़ी कार्रवाई:फायर सेफ्टी की अनदेखी पर 919 होटल-गेस्ट ह...

यहां के 919 होटलों और गेस्ट हाउसों को आग से सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण अस्थायी रूप से बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई मिर्ज़...


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में देरी की शिकायत पर कहा-सभी के साथ...

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई में देरी की शिकायत पर कहा कि ‘सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है’।


thumb

उधर विपक्ष बेकार के मुद्दों पर राजनीति करता रहा,मोदी कैबिनेट ने कई ...

इन पांच परियोजनाओं का असर केवल प्रमुख शहरों और औद्योगिक केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगा। चार राज्यों के 17 जिलों में फैले इन रेल प्रोजेक्ट्स से करीब 2...


thumb

झूठ की गूंज को हरायेगा सचः मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत लोगों और सामान की आवाजाही को तेज करने, नए आर्थिक अवसर पैदा करने और विकास को गति देने के लिए अप...


thumb

चौकीदार चोर है टिप्पणी केस में राहुल गांधी को बॉम्बे HC से झटका, या...

सिंगल-जज जस्टिस नितिन बोरकर ने गांधी की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि एक रजिस्टर्ड राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी होने के नाते, बीजेपी निश्चित रूप से ...