ग्राम पंचायत रेमावंड व कुल्हाड़गांव में स्वयंसेवक को दिया गया प्रशस्ति पत्र

Posted On:- 2024-03-07




नारायणपुर (वीएनएस)। पिरामल फाउंडेशन टीम के द्वारा आचार संहिता के दौरान जिले के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफल रूप से ष्निर्मल आंगन अभियानष् चलाया गया था। यह अभियान सेवा भाव के तर्ज पर चलाया गया था, इसके बाद इस अभियान की गुणवता को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग के द्वारा पीरामल टीम के तकनीकी सहयोग से नारायणपुर विकासखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया। जिसमें कोलाब्रेशन (सहयोगात्मक) का बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिला! जिसमें पीआरआय सदस्य, युवा, स्वयं सहायता समूह, और बच्चों के माता पिता ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई। 

इस अभियान में रेमावंड पंचायत से 12 और कुल्हाड़गांव पंचायत के से 17 स्वयंसेवक के रूप में अपनी सक्रिय और रचानात्मक भूमिका निभाई। इस काम को देखते हुवे और उज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ, ग्राम पंचायत रेमावंड,  कुल्हाड़गांव और जिला गांधी फेलो बबन गांगुर्डे इनके सहयोग से प्रशस्ति पत्र, सीईओ जनपद पंचायत नारायणपुर.लोकनाथ पटेल, स्वाती सागरवंशी और सरपंच रेमावंड.रुपसाय सलाम, सरपंच कुल्हाड़गांव.मुन्नी वड्डे, के हाथों से प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। अभियान में आंगनबाड़ी परिसर, मुख्य कक्ष, रसोई कक्ष एवम स्टोर रूम की साफ सफाई करने, सामानों को व्यवस्थित रखने, बच्चों के पढ़ने और खेलने, की सामग्री को रचानात्मक तरीके से रखना जैसे कार्य किए गए थे। 

इस अवसर पर सचिव रेमावंद.पवन कुलदीप, सचिव कुल्हाड़गांव .वनीश साहू, रेमावंड उपसरपंच.लखमी वड्डे, वाडपंच रामजी नाग, प्रधानमंत्री आवास योजना के विकासखंड समन्वयक मोहित नूरेटी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संताय सलाम, रमशिला सलाम, पिरामल फाउंडेशन टीम डिस्ट्रिक्ट लीडर वर्षा मिश्रा, प्रोग्राम लीडर सोनल लाल, भुजबल सूर्यवंशी, गांधी फेलो पूजा पांडे, और आंगनवाड़ी केन्द्रों के हितग्राही उपस्थित हुए।




Related News
thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर ...


thumb

गंदगी पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजधानी रायपुर में गंदगी पर कार्रवाई करते हुए रायपुर नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


thumb

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम,राजनांदगांव ...

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा, साहस, फुर्ती और अद्भुत खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि खेल के क्षेत्र म...



thumb

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 ...

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्...


thumb

धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, अनियमितता मिलने पर सख्ती से होगी...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कलेक्टोर...