राजकोट (वीएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। वहीं, सरफराज ने डेब्यू की टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया। यशस्वी और सरफराज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। वहीं, भारतीय टीम ने छक्कों का खास रिकॉर्ड बनाया।
यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। कांबली ने 1992-93 में ऐसा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 224 रन बनाए थे। उसके बाद दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी। उनके बाद कोहली का नंबर आता है। विराट ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन बनाए थे। अब यशस्वी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे। अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए।
यशस्वी ने की वसीम अकमर के रिकॉर्ड की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा (पाकिस्तान) में 12 छक्के मारे थे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल, ब्रैंडन मैकुलम (दो बार), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और श्रीलंका के कुसल मेंडिस एक पारी में 11-11 छक्के लगा चुके हैं।
बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मैच में प...
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन द...
भारतीय हॉकी के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान के लिये चुना गया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने गुरुवार को यह...
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्...
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। ...