प्रगति महिला समूह ने आजीविका गतिविधियों से कमाए 7 लाख

Posted On:- 2023-06-06




गौठान से प्रगति के पथ पर अग्रसर समूह की महिलाएं

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना स्व सहायता समूह की महिलाओं के सपनों को साकार कर रही है। पुटीडीह की गौठान में योजना से समूह की महिलाएं लाखों रुपए कमा रही हैं और अपनी कार्यकुशलता से बेहतर आर्थिक लाभ लेकर परिवार के साथ अच्छी जिंदगी बसर कर रही हैं। प्रगति महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 7 लाख 16 हजार रुपए की आय अर्जित करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर हो चली हैं। वहीं गौठान में गोबर बेचकर पशुपालक भी लाभान्वित हो रहे हैं, जैसे कि दरसराम ने गोबर बेचकर उस पैसे से स्कूटी खरीदी ली।

जिला सक्ती जनपद पंचायत डभरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटीडीह की गौठान में प्रगति महिला स्व सहायता समूह विभिन्न गतिविधियों के कार्यों से जुड़ा हुआ है। समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन, मछलीपालन, सब्जी उत्पादन, गोबर से दिया बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रगति समूह की अध्यक्ष बताती हैं कि गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों से महिलाओं की जिंदगी में बदलाव आया है, यह बदलाव एक दिन में नहीं बल्कि महिलाओं की कड़ी मेहनत से आया है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर सक्षम हो रही है और गांव में अपनी पहचान बना रही हैं। प्रगति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 1 लाख 23 हजार किग्रा वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट खाद 276 क्विंटल उत्पादन किया गया है। जिसमें से 1 लाख 20 हजार 700 किग्रा वर्मी खाद एवं 276 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद सेवा सहकारी समिति के माध्यम से विक्रय किया गया हैं। वर्मी खाद से 3 लाख 94 हजार रूपए एवं सुपर कम्पोस्ट खाद से 30 हजार रुपए विक्रय करते हुए आय प्राप्त की, साथ ही समूह के द्वारा 2 क्विंटल केंचुआ 1000 रुपए की दर 2 लाख रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित की। समूह द्वारा गोबर से दिये का निर्माण करके 35 हजार रुपए का लाभ भी कमाया। समूह द्वारा सोनाली मुर्गी पालन करके 40 हजार रुपए की आय हुई तो वहीं सब्जी उत्पादन से 17 हजार रुपए आय अर्जित किया गया है। इन आजीविका गतिविधियों के दम पर महिलाएं स्वरोजगार का नया अध्याय लिख रही हैं।

गोबर बेचकर दरसराम ने खरीदी स्कूटी

गौठान में पशुपालकों द्वारा गोबर विक्रय करते हुए अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। गौठान मंें सबसे अधिक गोबर श्री दरसराम के द्वारा बेचा गया। उन्होंने 71 हजार 410 किग्रा गोबर बेचकर 1 लाख 42 हजार 820 रूपए मिली, जिससे स्कूटी खरीदी। घर में स्कूटी आने के बाद दरसराम के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आसानी से कॉलेज जाते हैं। उनका पूरा परिवार सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना से बहुत खुश हैं।



Related News
thumb

जिले के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आचार संहिता का अनिवार्यतः पालन ...

कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज शाम समय-सीमा की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग...


thumb

कलेक्टर, सीईओ व आला अधिकारियों ने क्रिकेट खेलकर मतदाता जागरूकता का ...

जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आज आयोजित स्वीप क्रिकेट मैच में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिल...


thumb

नगर पंचायत, नगर निगम व ग्राम पंचायतों में किया जा रहा मतदाता जागरूक...

स्वीप कार्यक्रम के तहत 233 ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली निकाली जा रही है। नगर पंचा...


thumb

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने जनजागरूकता के लिए जज्बे के साथ किय...

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने के लिए जनजागरूकता हेतु जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धत...


thumb

महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए किया आव्हान

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत आज छुरिया के हाईस्कूल मैदान में महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जनसामान्य को जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए आव्हा...


thumb

लोकसभा निर्वाचन : पांच अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए अधिसूचना का प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप...