132वें संशोधन पर बोले अमित शाह:नए डिलीमिटेशन से विधानसभाओं में बढ़ेगा जन-प्रतिनिधित्व

Posted On:- 2026-11-28





नई दिल्ली(वीएनएस)।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया है। इस विधेयक के तहत राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है। सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने वाले इस विधेयक से उत्तर प्रदेश का विभाजन किए बिना प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का स्वागत किया। उन्होंने इसे शासन को लोगों के और करीब लाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। 'X' पर एक पोस्ट में, शाह ने कहा कि इस विधेयक में अनुच्छेद 170(1) में संशोधन का प्रस्ताव है, ताकि राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम संख्या को 500 से बढ़ाकर लगभग 650 किया जा सके।
मंत्री ने ट्वीट किया कि मोदी जी के नेतृत्व में 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलना, देश के सभी राज्यों में लोगों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को लोगों के और करीब लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन का प्रस्ताव भी है, ताकि राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम संख्या को 500 से बढ़ाकर लगभग 650 किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कदम से उत्तर प्रदेश को फायदा होगा, क्योंकि इससे उसे विभाजित हुए बिना विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का मौका मिलेगा।नक्शे देखें
उन्होंने आगे लिखा कि इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश को बिना विभाजित हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही, महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण से राज्य की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को विधानसभा में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास की गति तेज करने में मदद मिलेगी।
शाह ने आगे कहा कि इस फैसले से उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को और मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए। केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। इसके तहत महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाएगा। इसके लिए लोकसभा में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सीटों की संख्या, तथा उनकी विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। साथ ही, इन संशोधित सीटों और सीमाओं को 2051 तक के लिए स्थिर (फ्रीज) कर दिया जाएगा।



Related News
thumb

महिला आऱक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार नारी शक्ति को आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार संसद...


thumb

राहुल गांधी का आरोप,डिलिमिटेशन के जरिए 850 लोकसभा सीटें कर चुनाव चु...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी छुपाने के लिए परिसीमन बिल लाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभ...


thumb

इंडिया गठबंधन ने प्रस्तावित परिसीमन संशोधन विधेयक के विरोध की बनाई ...

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक में संसद में प्रस्तावित परिसीमन संशोधन विधेयक के विरोध की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में...


thumb

चीन और तुर्की की घातक तकनीक से लैस हो रहा पाकिस्तान- CDS जनरल सुब्र...

चीन और संभावित रूप से तुर्की के तकनीकी सहयोग से पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताएं भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।


thumb

बिस्लेरी के बंगाल के पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने के बाद FSSA...

यह फैसला पश्चिम बंगाल स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया (Coliform Bacteria) पाए जाने के बाद लिया गया है। इससे ...