जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चक्रवाती तूफान अर्नव एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कर आरबीसी 6/4 के तहत मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फसल नुकसान से प्रभावित कोई भी किसान मुआवजे से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मैदानी स्तर पर सर्वे एवं सत्यापन कार्य गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में धान खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खरीदी केंद्रों में पानी, छाया, बारदाने तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा सभी जनपद पंचायत सीईओ को अपने-अपने विकासखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार करने के लिए जानकारी संकलित कर धर्मस्व विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत रामगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री लोकार्पण एवं भूमिपू...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को नमन कर विश्वविख्यात कथाव्य...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6 में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भिलाई प्रवास पर जयंती स्टेडियम स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत ...