जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम गंझियाडीह, उपरकछार, सिकिरमा और अंबाकछार में 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार महतारी सदनों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पमशाला के बेराटोली में भजनो घर के पास 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पमशाला में मुख्य मार्ग से मंदिर तक 14 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री साय ने ग्राम तुबा, सिकिरमा, धौरासांड और मेंडरबहार में 13 लाख 27 हजार रुपये प्रति भवन की लागत से बनने वाले चार सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि महतारी सदन, सामुदायिक भवन, सड़क और पुलिया जैसे निर्माण कार्य गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा साझा मंच मिलेगा, जहां वे आपसी संवाद, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक कार्यों के जरिए संगठित होकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, भूतपूर्व विधायक भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसा...
विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासक...
जिले में मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के अंतर्गत HPV टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जशपुर जम्बूरी 20...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कार्तिक मास के पावन अवसर पर विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला स्थित ईब नदी तट के राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोज...