स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका सराहनीय : सीएमएचओ डॉ. जगसाय सरूता

Posted On:- 2026-11-23




मितानिन दिवस पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन में मितानिनों का सम्मान

अम्बिकापुर (वीएनएस)। मितानिन दिवस के अवसर पर 23 नवम्बर को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन, अम्बिकापुर में कार्यक्रम आयोजित कर मितानिनों के योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगसाय सरूता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीसी. पैकरा, डॉ. पी.के. सिन्हा (डीएनओ-एनएलईपी), डॉ. शीला नेताम (यूसीएचसी प्रभारी), डॉ. सीमा तिग्गा (डीएम-अर्बन), डॉ. उत्कर्ष सोनी (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन प्रभारी), अनिल पाण्डेय, धनेश प्रताप (सुपरवाइजर), मितानिन प्रशिक्षक, मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मितानिनों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई। मितानिन शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके निरंतर प्रयासों से समुदाय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ रहा है और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगसाय सरूता ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में मितानिनों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर डॉ. जगसाय सरूता द्वारा समस्त मितानिनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पण, सेवाभाव एवं निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Related News
thumb

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,...

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसा...


thumb

विभागीय जांच के नियमों और प्रक्रियाओं पर केंद्रित विशेष कार्यशाला स...

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासक...


thumb

मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के तहत जन जागरूकता अभियान शुरू

जिले में मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के अंतर्गत HPV टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया।


thumb

जशपुर जम्बूरी 2026 में रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का हो...

जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जशपुर जम्बूरी 20...


thumb

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुला...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।


thumb

मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबस...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कार्तिक मास के पावन अवसर पर विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला स्थित ईब नदी तट के राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोज...