अम्बिकापुर (वीएनएस)। किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस सुविधा से किसानों को समिति के चक्कर लगाने और टोकन कटवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों का समय, श्रम और आने-जाने का खर्च बच रहा है।
शासन की इस डिजिटल सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत मुड़ेसा के रहने वाले किसान ठाकुर प्रसाद के परिवार को भी मिल रहा है। उन्होंने अपनी माता समुद्री बाई के नाम से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटा है। परिवार के पास लगभग 100 क्विंटल धान विक्रय का रकबा है, जिसमें से फिलहाल 40 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। शेष धान के लिए आगामी दिनों में टोकन काटेंगे।
किसान ठाकुर प्रसाद ने बताया कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने में काफी परेशानी होती थी। किसानों को समिति तक जाना पड़ता था और इसमें समय भी लगता था। अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी की व्यवस्था भी बहुत अच्छी चल रही है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों की परेशानी कम हुई है और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने किसानों को मोबाइल से टोकन काटने की अच्छी सुविधा दी है। इससे किसान खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वर्तमान में महंगाई के कारण खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसान अपनी सुविधानुसार घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता और किसानों की सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसा...
विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासक...
जिले में मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026 के अंतर्गत HPV टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जशपुर जम्बूरी 20...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कार्तिक मास के पावन अवसर पर विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला स्थित ईब नदी तट के राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोज...