सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-11-23




छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत


रायपुर(वीेएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की सेवा सेतु पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। इसके जरिए नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सेवा सेतु के माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन के लिए एक छात्रा को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना त्वरित जनसेवा का उदाहरण बना है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी श्री संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को अपनी पढ़ाई से संबंधित छात्रवृत्ति का आवेदन भरने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होने के कारण परिवार को इसे शीघ्र प्राप्त करने की चिंता थी। ऐसे समय में राज्य शासन की सेवा सेतु पहल उनके लिए मददगार साबित हुई।
गंगोत्री के पिता श्री संग्राम सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत बस्ती, ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित स्थानीय सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर में संपर्क किया। केंद्र के संचालक श्री धनश्याम सोनी ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्परता दिखाई और आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की। इसके परिणामस्वरूप गंगोत्री को महज एक दिन में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से गंगोत्री के छात्रवृत्ति आवेदन की राह आसान हो गई। परिवार को भी बड़ी राहत मिली। आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर गंगोत्री के पिता श्री संग्राम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र द्वारा प्रदान की गई त्वरित सुविधा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज इतनी जल्दी उपलब्ध होने से उनकी बेटी की पढ़ाई से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करने में मदद मिली है।

सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के आसपास ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। स्थानीय स्तर पर सेवाओं की उपलब्धता से लोगों के समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय कार्यों में सुगमता भी बढ़ रही है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गंगोत्री को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र मिलने की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की जनहितैषी पहल किस प्रकार आम नागरिकों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में सहायक बन रही है। सेवा सेतु जैसी व्यवस्थाएं सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करते हुए शासन की सेवाओं को आमजन के और करीब ला रही हैं।



Related News
thumb

कवर्धा:छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

वर्धा कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की...


thumb

रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से सं...

रायपुर शहर के सुनियोजित विकास, भविष्य की यातायात आवश्यकताओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 के ...


thumb

किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिने...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उप...


thumb

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए छत्तीसगढ़ की महक नरवासे और प...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इंग्लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के विरुद्ध आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टी...


thumb

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए।