सोने में रेनियम-इरिडियम मिलाने की खबरों से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहें ग्राहक और ज्वैलर्स

Posted On:- 2026-11-20





नई दिल्ली(वीएनएस)।  सोने के आभूषणों में अधिक वजन दिखाने के लिए रेनियम और इरिडियम जैसी उच्च घनत्व वाली धातुओं के उपयोग से संबंधित रिपोर्टों के बीच जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग ने उपभोक्ताओं और कारोबारियों से सतर्क रहने, लेकिन घबराने से बचने की अपील की है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने कहा कि उसने इस मामले को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के संज्ञान में ला दिया है और नियामक संस्था इस विषय की गंभीरता से निगरानी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेनियम और इरिडियम-आधारित कुछ मिश्रधातुओं का उपयोग सोने के आभूषणों का वजन कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, जबकि उनकी वास्तविक शुद्धता में कोई वृद्धि नहीं होती। इससे उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचने की संभावना हो सकती है।
जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक ज्वेलरी उद्योग और उपभोक्ताओं को सतर्क रहना चाहिए, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स को निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे जाने वाले सोने की गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं को और मजबूत करना चाहिए। वहीं उपभोक्ताओं को केवल भरोसेमंद और प्रतिष्ठित विक्रेताओं से ही आभूषण खरीदने चाहिए तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेने चाहिए।
राजेश रोकड़े ने ग्राहकों को सलाह दी कि वे खरीदारी से पहले बीआईएस केयर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से हॉलमार्क विवरण की जांच करें और हर खरीद पर जीएसटी-अनुपालन वाला बिल प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि उद्योग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखना है और सोने के कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
काउंसिल ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की मिलावट या धोखाधड़ी के मामले की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे मामलों में शामिल निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं या अन्य जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कड़े नियामकीय कदम उठाए जाने चाहिए।
जीजेसी के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय ज्वेलरी उद्योग ने दशकों से विश्वास, गुणवत्ता और पारदर्शिता के आधार पर अपनी साख बनाई है। उन्होंने कहा कि कुछ अलग-थलग रिपोर्ट्स के आधार पर पूरे उद्योग पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने ज्वैलर्स से आग्रह किया कि वे बीआईएस के हॉलमार्किंग मानकों का पूर्ण पालन करें और अपने यहां मजबूत गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली बनाए रखें।
उद्योग संगठन ने कहा कि वह उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और सोने की शुद्धता संबंधी मानकों को बनाए रखने के लिए बीआईएस तथा अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।
साथ ही जीजेसी ने उपभोक्ताओं और कारोबारियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध मिलावट या अनियमितता की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना सीधे परिषद या बीआईएस को दें, ताकि समय पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।देशभर में जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र से जुड़े 6 लाख से अधिक व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाले जीजेसी ने कहा कि हॉलमार्कयुक्त सोने पर उपभोक्ताओं का भरोसा बनाए रखना उद्योग और नियामक संस्थाओं दोनों की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 



Related News
thumb

अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताय...


thumb

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन देश को समर्पित, शिवराज बोल...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाने वाली स्‍वदेशी वैक्‍सीन बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री ...


thumb

जीटीए-6 के जरिए बीजेपी ने दिखाया देश का विकास, संप्रग पर साधा निशाना

भाजपा ने वीडियो गेम जीटीए 6 की लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद...


thumb

कावेरी जल विवादःसुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु को बड़ा झटका, कर्नाटक से ...

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की दो सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए न केवल इन दोनों मुख्य याचिकाओं को खारिज किया, बल्कि त...


thumb

बारहवीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर के कथित अपमान पर लेखक और प्रकाश...

यहां के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में बसव समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर लेखक रवि हंज और प्रकाशक विश्वेश्वर भट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।