लखनऊ(वीएनएस)।रिपोर्ट के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद आजम खान ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब चुनाव नहीं बल्कि इंकलाब होगा। उन्होंने भाजपा पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और रामपुर मामले पर इंडिया गठबंधन के रुख तथा असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा।
जेल से निकलने के बाद आजम खान का बड़ा बयान सामने आ गया। आजम खान ने कहा कि अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा। आजम खान ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को वो लड़ेंगे। अब लोग धर्म-जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि न्याय तो न्याय है, लेकिन बदला किसी से नहीं लिया जाएगा। आजाम खान ने रिहाई के बाद बीजेपी पर भी निशाना साधा। आजम ने कहा कि बीजेपी बेइमानी से जीती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपने पार्लियामेंट के नतीजे नहीं देखें। विधानपरिषद के नतीजे नहीं देखें क्या थे। ये जो सीटें जीती हैं वो बेइमानी से जीती हैं।
आजम खान ने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। आजम खान का आरोप है कि रामपुर में पहली बार 'वोट चोरी' होने पर गठबंधन ने इस मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान लोगों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया गया और उन्हें वोट देने से रोका गया, जिससे वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। आजम के मुताबिक, यह सीधा-सीधा रामपुर का चुनाव लूटने जैसा था। आजम खान का कहना है कि अगर इंडिया ब्लॉक ने उसी समय इस मामले को गंभीरता से उठाया होता तो हरियाणा और महाराष्ट्र में भी ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।
आजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वो मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं। दाढ़ी रख लेने से हर आदमी मौलाना नहीं बन जाता और न ही साधु बन जाता है। अभी बहुत से मौके आएंगे इसपर बात करेंगे, हैदराबाद की बिरयानी हमारे यहां पसंद नहीं की जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को नई दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे।
समाजवादी पार्टी प्रमुख गोरखपुर हवाई अड्डे से 'पीडीए रथ' के जरिए देवकली गांव जा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए एक जेसीबी (JCB) तै...
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनावों में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद पार्टी द्वारा चुनाव बहिष्कार क...
देखा जाये तो यह महज धार्मिक आंकड़ों में होने वाला बदलाव नहीं है। इसके राजनीतिक और रणनीतिक निहितार्थ भी हैं। पीयू रिसर्च के मुताबिक, वर्ष 2020 में द...
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों से बचत की आदत को प्रोत्साहित करने की अपील की। दरअसल इसके पीछे उनकी चिंता यह है कि जो परिवार कठिन परिश्रम और सरक...