चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल

Posted On:- 2026-11-19





रायपुर(वीएनएस)।शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ कई बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान बना रही हैं। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के माध्यम से बच्चों में जन्मजात बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड पथरिया की चिरायु टीम ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैरों की समस्या से जूझ रही दो माह की बच्ची का उपचार कर उसके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि ग्राम हथनीकला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो माह की आयांश यादव के पैरों में जन्मजात टेढ़ेपन की समस्या सामने आई। चिरायु टीम ने तत्काल इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को जिला चिकित्सालय मुंगेली में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बच्ची का प्रति सप्ताह पोटेन्सी विधि से कास्ट (प्लास्टर) लगाकर उपचार किया गया। नियमित उपचार एवं चिकित्सकीय देखरेख से बच्ची के पैरों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगा। उपचार के अगले चरण में बच्ची को जिला चिकित्सालय बिलासपुर ले जाकर विशेष जूता उपलब्ध कराया गया तथा परिजनों को आवश्यक चिकित्सकीय निर्देश दिए गए।
समय पर समस्या की पहचान, नियमित उपचार और उचित मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप बच्ची के पैरों की स्थिति पहले की तुलना में सामान्य हो गई है। बच्ची के स्वास्थ्य में आए सकारात्मक सुधार को देखकर परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने समय रहते उपचार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन एवं चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार मिलने से उनकी बच्ची के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना जैसी जनकल्याणकारी पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।



Related News
thumb

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव क...

स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष श्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहर...


thumb

विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शास...

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं विकासखंड मुख्यालयों में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मह...


thumb

किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्...

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा...


thumb

खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मिल रहे रोजगार और स्वरोजगार के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की ...


thumb

पीएम मोदी ने आदिवासी समाज के इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान:...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इ...