दुर्ग (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 जिला दुर्ग के तहत वार्ड-14 में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र आजाद चौक भिलाई 3 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाओं से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों में संलग्न दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों का अवलोकन एवं परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-चार तैयार की गई है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक दिनांक 18 नवम्बर 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 व आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा जिला दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है। जिन आवेदिकाओं को उपरोक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा/आपत्ति है, वे पर्याप्त साक्ष्य/प्रमाणित दस्तावेज के सहित आवेदन ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन कार्यालय परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग पता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड मुक्ता टाकीज के पास में 27 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और बेहतर प्रबंधन की बदौलत यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता न रहकर एक भव्य ग्रामीण उत्सव बन गया है। कलेक्टर अमित कुमार क...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें संबंधित समिति में बुलाकर एग्रीस्टेक पोर्टल से ह...
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला पंचायत कांकेर में लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ...
इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गद...
18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आन...
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ‘टोकन तुहर हाथ’ किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोक...