दुर्ग (वीएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन द्वारा एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा संचालित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत यह राशि प्रदान करने का प्रावधान है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी योजना की पात्रता, शर्तों एवं आवेदन प्रारूप की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के पते पर अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक जमा करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्टर्ड डाक से भी भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद पावती प्राप्त करना आवश्यक है।
जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और बेहतर प्रबंधन की बदौलत यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता न रहकर एक भव्य ग्रामीण उत्सव बन गया है। कलेक्टर अमित कुमार क...
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें संबंधित समिति में बुलाकर एग्रीस्टेक पोर्टल से ह...
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला पंचायत कांकेर में लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ...
इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गद...
18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आन...
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ‘टोकन तुहर हाथ’ किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोक...