आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में अब 112 उपचार पैकेज मिलेंगे

Posted On:- 2026-11-18





नई दिल्ली(वीएनएस)।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित पैकेजों को 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी की है। इसके तहत सामान्य बीमारियों और सर्जरी से जुड़े 89 नए उपचार शामिल किए जाएंगे। इसका मकसद मरीजों को घर के पास इलाज मुहैया कराना और सामुदायिक व उपमंडलीय स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना है।
सरकार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित उपचार पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने की योजना बना रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रस्तावित विस्तार में मुख्य रूप से ऐसी सामान्य बीमारियों के उपचार पर ध्यान दिया गया है जिनका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और उपमंडलीय अस्पतालों (एसडीएच) में प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है।
इस कदम के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, लाभार्थियों को वे स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के करीब उपलब्ध कराना जिनकी उन्हें अक्सर जरूरत पड़ती है और दूसरा, मौजूदा बुनियादी ढांचे के अधिक इस्तेमाल एवं अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराकर सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाना। एनएचए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई उपचार सरकारी अस्पतालों में पहले से उपलब्ध बुनियादी ढांचे, उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों की मदद से किए जा सकते हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को ऐसे उपचार के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, जो उनके घर के पास स्थित सरकारी अस्पतालों में प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराए जा सकते हैं। साथ ही, इन अस्पतालों का अधिक इस्तेमाल होने से उनके बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।’’ सूत्रों ने बताया कि एनएचए ने सामान्य रूप से आवश्यक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा से जुड़े 89 अतिरिक्त उपचार पैकेज की पहचान की है जिन्हें शामिल करने के बाद पैकेज की कुल प्रस्तावित संख्या 112 हो जाएगी।



Related News
thumb

राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर बीजेपी का पलटवार, अर्थव्यवस्था को आ...

कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आईएमएफ, मूडी...


thumb

सपा 2047 तक सत्ता में आने का केवल सपना देख सकती है, बोले केशव प्रसा...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की गोरखपुर यात्रा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्...


thumb

गृह मंत्री अमित शाह का 20 नवंबर से अरुणाचल प्रदेश दौरा, कानून व्यव...

केंद्रीय गृह मंत्री 20 नवंबर से ईटानगर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वह पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया क...


thumb

प्रतापगढ़ में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सनातन को बाहरी ताकतों स...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों से ज्यादा हिंदू समाज के अंदरू...


thumb

पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किता...

शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब पर वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संस्मरण में दावा किया ...