मुंबई (वीएनएस)। निर्माता कंपनी लव फिल्म्स ने अपनी नई मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' की घोषणा कर दी है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इसकी पहली झलक भी साझा की है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 2026 को गोवा में आयोजित होने वाले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के गाला प्रीमियर सेगमेंट में होगा।
इस सेगमेंट में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई यह एकमात्र मराठी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म की कहानी मानवीय रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे अनजाने में जुड़ी एक डोर दो जिंदगियों को ऐसे मोड़ पर ले आती है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होती।
सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की खास जोड़ी
फिल्म की कहानी के केंद्र में सुप्रिया पिलगांवकर हैं। टीवी, हिंदी और मराठी फिल्मों तथा थिएटर में कई दशकों से सक्रिय सुप्रिया इस फिल्म की भावनात्मक कहानी और अपने किरदार से प्रभावित हुईं। वहीं, अभिनेता सिद्धार्थ बोडके 'देवमानुस' के बाद दूसरी बार लव फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं।
सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा कि फिल्म की कहानी और मौजूदा समय में इसकी प्रासंगिकता ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर प्रभावित किया। फिल्म में उठाए गए मुद्दे और अपने किरदार को निभाने का अवसर ही उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाले प्रमुख कारण रहे। उन्होंने IFFI में दर्शकों के सामने फिल्म पेश किए जाने को लेकर उत्साह जताया।
सिद्धार्थ बोडके बोले- किरदार ने एक कलाकार के तौर पर चुनौती दी
सिद्धार्थ बोडके ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 'तू आहेस ना' में उन्हें कई तरह के भावनात्मक रंगों वाला किरदार निभाने का मौका मिला है। वह लंबे समय से एक कलाकार के रूप में इस तरह के किरदार को तलाश रहे थे।
उन्होंने कहा कि 'देवमानुस' के बाद लव फिल्म्स के साथ यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। टीम के साथ दोबारा काम करने और ऐसी कहानी का हिस्सा बनने को लेकर वह उत्साहित थे, जिसने उन्हें एक कलाकार के रूप में चुनौती दी और अपनी प्रतिभा के नए पहलुओं को समझने का अवसर दिया।
दीपक गावड़े ने किया निर्देशन और लेखन
फिल्म का लेखन और निर्देशन दीपक गावड़े ने किया है। उन्होंने कहा कि मराठी सिनेमा में निर्देशक के तौर पर वापसी करना उनके लिए खास अनुभव है। 'तू आहेस ना' की कहानी उनके दिल के करीब है और प्रतिष्ठित IFFI में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होना उनके लिए खुशी की बात है।
लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया प्रोड्यूस
लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत 'तू आहेस ना' का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 2026 को गोवा में होगा, जबकि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना है।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित की है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दूसरे सोमवार को ...
लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है
‘असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी के लिए म्यूजिक तैयार कर चुके जेस्पर एक बार फिर ‘तुम्बाड’ की दुनिया में लौट रहे हैं।
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इसे भारत की पहली महिला लीड वाली पैन इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।
4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है